मनीला बंधक प्रकरण : फिलीपींस पुलिस ने खामियां स्वीकार कीं
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस निदेशक लियोकाडियो सैंटियागो ने कहा कि पुलिस ने हालांकि बंधकों को छुड़ाने के लिए सही प्रक्रिया का पालन किया लेकिन इसके बावजूद उनके इस प्रयास में कई खामियां रह गईं।
सैंटियागो ने कहा, "हमने अपनी क्षमता और रणनीति में कुछ कमियां देखीं। हम इस बारे में जांच करेंगे। हमें इस बात का आभास था कि रणनीतिक और क्षमता के स्तर पर हम ऐसी घटनाओं से निपटने में पिछड़ सकते हैं।"
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच पर नजर रखने के लिए हांगकांग के पुलिस और सुरक्षा अधिकारी मंगलवार को मनीला पहुंचे।
हांगकांग सरकार ने इस पूरे मामले को लेकर फिलिपींस सरकार की निंदा की है। उसके मुताबिक इस घटना पर ठीक से कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही सरकार ने अपने सभी नागरिकों से जल्द से जल्द फिलीपींस छोड़ने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications