अंतर्राष्ट्रीय आभूषण प्रदर्शनी से 6.5 करोड़ रुपये के हीरे चोरी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर क्षेत्र) रामराव पवार के मुताबिक यह खुलासा तब हुआ जब पांच दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रदर्शनी लगाने वाले लोग अपना सामान पैक कर रहे थे।
पवार ने आईएएनएस को बताया, "शिकायतकर्ता इजरायल का रहने वाला है। उसने बताया है कि पांच विदेशी आज दोपहर उसके स्टॉल में आए थे। इनमें से एक व्यक्ति मेरा ध्यान हटाने में सफल रहा और संभवत: उसी वक्त यह चोरी हुई।"
हीरे के इस व्यापारी ने पहले तो प्रदर्शनी आयोजित करने वाले संगठन व उसके पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने उन्हें पुलिस में इसकी शिकायत करने की सलाह दी।
बाद में व्यापारी ने गोरेगांव पुलिस थाने में इसकी शिकायज दर्ज करवाई। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल कई टीमें बना दी और खोजबीन में जुट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications