अमीन की सुरक्षा बढ़ाने हेतु सीबीआई की याचिका
सीबीआई ने सीबीआई की विशेष अदालत में अमीन की सुरक्षा बढ़ाए जाने की याचिका दायर की। ज्ञात हो कि हाल में अमीन की हत्या की साजिश रचे जाने का एक मामला प्रकाश में आया है।
अदालत ने याचिका की सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की है और साबरमती जेल के अधिकारियों को आदेश दिया है कि याचिका पर कोई फैसला आने तक अमीन की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।
अमीन की हत्या की साजिश का खुलासा तब हुआ है, जब शकील शेख नामक एक व्यक्ति वड़ोदरा की एक अदालत में याचिका दायर कर सुरक्षा कारणों से खुद को साबरमती जेल से कही अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की। उसने कहा कि साबरमती जेल के अधिकारियों ने नरेंद्र अमीन के खात्मे के लिए उसे 10 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव को स्वीकारने से इंकार किए जाने पर जेल पुलिस के अधिकारियों ने उसे निर्दयता से पीटा, लिहाजा उसका दाहिना हाथ टूट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications