मनीला बंधक प्रकरण : 8 चीनी व बंदूकधारी की मौत (राउंडअप)
फिलीपींस सरकार के अनुसार मनीला शहर के एक तटीय पार्क में 10 घंटे से अधिक समय तक चले इस नाटकीय घटनाक्रम का पटाक्षेप अपहर्ता को पुलिस द्वारा मार गिराए जाने के साथ हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस अधिकारी एवं चिकित्साकर्मी बस की ओर दौड़े जब अपहर्ता बर्खास्त पुलिस अधिकारी रोलैंडो डेल रोसारियो मेंडोजा को पुलिस ने मार गिराया।
इस बीच फलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्वीनो (तृतीय) ने इस घटना के दुखद अंत पर शोक जताया और इस प्रकरण की जांच का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा, "मैंने अपने अधिकारियों को हागकांग के अधिकारियों को पूरा सहयोग दने का निर्देश दिया है।"
उधर, हांगकांग सरकार ने ट्रैवेल अलर्ट जारी कर सभी निवासियों से आग्रह किया है कि वे फीलीपींस की यात्रा न करें।
आंतरिक मामलों के सचिव जेसी रोब्रेडो ने कहा कि बस में जब हिंसा भड़की, उस समय अधिकारी हांगकांग से आए 15 चीनी पर्यटकों की स्थिति का मुआयना कर रहे थे।
उन्होंने कहा, "15 में से लगभग आधे जिंदा बच गए हैं। अन्य मृत पाए गए तथा कुछ जख्मी हो गए हैं। हम इस घटना से बेहद दुखी हैं।"
इससे पहले मेंडोजा ने बस को 10 घंटे से अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा और अधिकारियों से उसकी बर्खास्तगी पर पुनर्विचार करने की मांग की। उसे फरवरी 2009 में जबरन वसूली एवं उत्पीड़न के कारण बर्खास्त कर दिया गया था।
उसने किसी भी गलत कार्य से इंकार किया तथा अदालत में एक अपील दायर की।
मेंडोजा ने जब बस को कब्जे में लिया, उस वक्त 20 चीनी पर्यटकों एवं हांगकांग के एक तथा फिलीपींस के चार ट्रैवेल गाइड सहित 25 लोग बस के भीतर थे।
रोब्रेडो के मुताबिक तीन बच्चों सहित छह चीनी पर्यटक और तीन फिलीपीनी को पहले ही मुक्त कर दिया गया। मेंडोजा ने जब बस के भीतर गोली चलानी शुरू की तब फिलीपीनी बस चालक भाग गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications