गुजरात में महिला नक्सली गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला की पहचान सुजाता के रूप में हुई है। उसे जिले के मंगरोल कस्बे से गिरफ्तार किया गया। वह आंध्र प्रदेश की निवासी है, लेकिन 2002 तक मुंबई में रही है।
वह शीर्ष नक्सली नेताओं के कथित संपर्क में है। उसने गुजरात का कई बार दौरा किया है और उसके ऊपर राज्य में नक्सली नेटवर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी।
महिला को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे 25 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications