कोलकाता में सड़क हादसा, 5 की मौत
कोलकाता, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता में मंगलवार की रात हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने बताया, "प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक ट्रेलर टाटा सूमो पर चढ़ गया, जिस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना हुगली नदी पर बने दूसरे पुल विद्यासागर सेतु पर तब हुई जब तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर कार पर पीछे से चढ़ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications