नेपाल में विमान हादसा, यात्रियों के बचने की संभावना कम

काठमांडू। नेपाल में मंगलवार सुबह एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 14 यात्रियों के बचने की उम्मीद बहुत कम है। मौसम खराब होने की वजह से घटनास्थल पर बचावकर्मियों को पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। मौसम खराब होने की वजह से नेपाली सेना और पुलिस के हेलीकॉप्टर त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रुके हुए हैं। यह विमान हादसा मंगलवार सुबह 7.45 मिनट पर शिकारपुर गांव में हुआ।

पुलिस प्रवक्ता विज्ञान राज शर्मा के मुताबिक विमान में 11 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। विमान काठमांडू से लुकला की उड़ान पर था।
खराब मौसम की वजह से विमान सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे शेरपा हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाया। इसके कारण वह वापस काठमांडू लौट रहा था। राजधानी लौटते समय विमान मकवानपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राथमिक खबरों के मुताबिक 11 यात्रियों में छह विदेशी नागरिक शामिल हैं। उनमें से केवल एक व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय आयशी के रूप में की गई है जो जापान का नागरिक है। एक अन्य पुरुष यात्री की पहचान पेंबा शेरपा के रूप में की गई है जो नेपाल के शंखूवासभा जिले का निवासी है। पुलिस की एक टीम को भी हेतौदा सड़क मार्ग से घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया है। शर्मा के मुताबिक विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगों के बचे होने की संभावना बहुत कम है।

नेपाल में पिछले दो वर्षो के भीतर दूसरा बड़ा विमान हादसा हुआ है। वर्ष 2008 में एक घरेलू एयरलाइंस का विमान एवरेस्ट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 24 लोग मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+