उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 14 हुई
राज्य के स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू से चार महिलाओं की मौत हुई है।"
भुवनेश्वर में दो महिलाओं की और कटक में भी दो महिलाओं की मौत स्वाइन फ्लू से हुई।
अधिकारी ने बताया, "गत जुलाई से लेकर अब तक 186 लोगों के नमूनों का परीक्षण किया गया। इसमें 65 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।"
अधिकारी ने बताया, "विभिन्न अस्पतालों में कम से कम 13 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications