ब्रिटिश प्रधानमंत्री के घर में गूंजी किलकारी
लंदन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की पत्नी सामंथा ने बेटी को जन्म दिया है। यह उनकी चौथी संतान है।
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नवजात का वजन 2.7 किलोग्राम है।
कैमरन के दो बच्चे हैं, बेटी नैंसी छह साल की और बेटा आर्थर चार साल है। कैमरन के सबसे बड़े बेटे इवान की छह वर्ष की आयु में पिछले साल फरवरी में मौत हो गई थी। वह सेरीब्रल पाल्सी से पीड़ित था।
मई 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी लियो ब्लेयर ने बच्चे को जन्म दिया था। टोनी ब्लेयर प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उस समय पिता बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications