विद्यालय की चारदीवारी गिरने से 5 की मौत (लीड-1)
पुलिस के अनुसार गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल के चाहरदीवारी के सटे कई बच्चे खेल रहे थे कि अचानक दीवार गिर गई। इस घटना में वहां खेल रहे चार बच्चों की मौत हो गई। इसके अलावे वहां बैठी एक महिला की भी मौत हो गई।
इधर, धनबाद की पुलिस अधीक्षक सुमन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जो सूचना मिली है उसके अनुसार इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है।
अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए धनबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मलबे और छात्र दबे हो सकते हैं। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications