पाकिस्तान में भूकंप के झटके
समाचार एजेंसी हिन्हुआ के मुताबिक अफगानिस्तान-तजताकिस्तान सीमा भूकंप का मुख्य केंद्र था। भूकंप के झटके स्वात, दीर, मोहम्मद जनजातीय इलाके और प्रांतीय राजधानी पेशावर में महसूस किए गए। भूकंप से फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आई प्रलयंकारी बाढ़ के कारण 1,600 लोगों की मौत हो हो चुकी है तथा दो करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications