महाराष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। त्योहारों के मौसम की शुरुआत रक्षाबंधन पर्व से होती है। यह पर्व महाराष्ट्र में मंगलवार को उत्साह से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों में राखियां बांधीं और मछुआरों ने मछली पकड़ने के मौसम की शुरुआत की।
दक्षिणी मुंबई के देह-व्यापार वाले इलाके कमाटीपुरा में कई यौनकर्मियों ने समाजिक कार्यकर्ताओं एवं गैर-सरकारी संगठनों के स्वयंसेवियों को राखियां बांधीं।
इस तटीय राज्य के मछुआरों के कोली समुदाय ने त्योहार को 'नारियली पूर्णिमा' के रूप में मनाया। मुंबई के इन मूल निवासियों ने समुद्र की पूजा की तथा समृद्धिपूर्ण मछली पकड़ने के मौसम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कोलियों ने वरुण देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनसे प्र्थना की। देवता को अर्पित करने के लिए समुद्र में नारियल फेंके गए। यह राखी पर्व की रीतियों का हिस्सा है।
मछुआरिनों ने आपसी सौहार्द के प्रतीक के तौर पर एक-दूसरे के माथे पर सिंदूर लगाया।
महिलाएं रंग-बिरंगे पोशाकों में सजी-धजी थीं, जबकि पुरुष अपनी कलाई पर राखी बांधे हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications