नेपाल विमान दुर्घटना : सभी 14 यात्रियों की मौत, जांच के आदेश (राउंडअप)

काठमांडू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के मकवानपुर जिले में मंगलवार सुबह एक निजी विमान में उड़ान के दौरान विस्फोट हो गया, जिससे उसमें सवार छह विदेशी पर्यटकों सहित 14 यात्रियों की मौत हो गई। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

सेना और पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है और शवों की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह से देश में रक्षा बंधन का त्योहार गम के माहौल में तब्दील हो गया।

विमान हादसा जिले के शिकारपुर गांव के निकट मंगलवार सुबह हुआ। विमान अग्नि एयरलांइस का था और उसने काठमांडू से एवरेस्ट क्षेत्र लुकला के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद राडार से उसका संपर्क खत्म हो गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गांव के एक प्रत्यक्षदर्शी ज्ञान कुमार ठाकुर ने बताया कि पहले विमान में विस्फोट हुआ और फिर एक स्कूल के निकट विमान जमीन पर गिर गया। गिरने के बाद विमान में आग लग गई और विमान के मलबे तथा शव इधर-उधर बिखर गए।

ठाकुर ने एक निजी समाचार चैनल एबीसी को बताया, "खराब मौसम और पिछली रात हुई लगातार बारिश की वजह से दुर्घटनास्थल पर पहुंचना काफी कठिन है। राहत एवं बचाव दल पहुंचने तक ग्रामीण शवों की निगरानी कर रहे थे। विमान के मलबे के साथ ही पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।"

विमान में सवार 11 यात्रियों में छह विदेशी नागरिक और इसके अलावा चालक दल के तीन सदस्य भी सवार थे।

छह पर्यटकों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक जापानी नागरिक है जबकि चार अन्य अमेरिका के निवासी और आयरलैंड के छह नागरिक हैं।

विमान के चालक दल के सदस्यों की पहचान कैप्टन लक्ष्मी प्रकाश विक्रम शाह, सह-चालक शोफिया सिंह और एयर होस्टेस लकी शेरपा के रूप में की गई है।

तीन नेपाली नागरिकों की पहचान पांबा शेरपा, आई.रिजाल और ओम के रूप में की गई है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो 65 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

पुलिस प्रवक्ता विज्ञान राज शर्मा के मुताबिक विमान में 11 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। विमान काठमांडू से लुकला की उड़ान पर था।

खराब मौसम की वजह से विमान सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे शेरपा हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाया। इसके कारण वह वापस काठमांडू लौट रहा था। राजधानी लौटते समय विमान मकवानपुर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेपाल में पिछले चार वर्षो के भीतर यह तीसरा बड़ा विमान हादसा हुआ है। वर्ष 2008 में एक घरेलू एयरलाइंस का विमान एवरेस्ट क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 12 जर्मन नागरिक सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2006 में पूर्वी नेपाल में एक घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें एक नेपाली मंत्री और उनकी पत्नी, 12 जर्मन नागरिक सहित 24 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+