कोलकाता में अपराध कम : बुद्धदेव
राज्य के पहले साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन करते हुए बुद्धदेव ने कहा, "कोलकाता में सिर्फ 26,000 पुलिसकर्मी हैं। अन्य महानगरों की अपेक्षा यह संख्या बहुत कम है।"
उन्होंने कहा, "यह गर्व की बात है कि पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने के बावजूद यहां अपराध की दर अन्य महानगरों के मुकाबले कम है।"
भट्टाचार्य ने इस मौके पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बल का भी उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, "हम न सिर्फ अपराध कम करने में सफल रहे हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में भी पूरी तरह सफल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications