विशिष्ट राजनेताओं ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बड़ी संख्या में दिल्ली और आसपास तथा कोलकाता के बच्चों ने सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को राखियां बांधीं।
विज्ञप्ति के मुताबिक 5 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों ने राष्ट्रपति के साथ बातचीत की तथा गीत गए। इनमें दिल्ली, गुड़गांव, बहादुरगढ़, कोलकाता, गेट्रर नोएडा और भिवाड़ी के बच्चे शामिल थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने निवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने प्रधानमंत्री की कलाइयों पर राखियां बांधीं और उन्हें मिठाइयां एवं उपहार दिए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर भी मौजूद थीं।
इन आयोजनों में सामान्य एवं विकलंगा बच्चों ने भाग लिया। इनमें से कुछ भारतीय नेत्रहीन कल्याण परिषद, शारीरिक रूप से विकलांग एवं मानसिक रूप से अक्षम बच्चों की सोसाइटी, अभिल भारतीय वाल्मीकि समाज, बह्मकुमारी तथा एसओएस चिल्ड्रेंस विलेज ऑफ इंडिया के बच्चे शामिल थे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर दिए अपने संदेश में कहा, "राखी स्नेह का प्रतीक है। यह पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाती है।"
उन्होंने कहा, "इस पावन पर्व पर हमें महिलाओं की गरिमा और उनकी सुख-सुविधाएं कायम रखने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए।"
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया सचिव टॉम वडक्कन ने बताया कि बच्चों ने सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास 10, जनपथ पर पहुंचकर उन्हें राखियां बांधीं। गांधी ने बच्चों को उपहार एवं मिठाइयां दीं। इनमें कुछ विशष्ट बच्चे भी शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। आडवाणी ने बच्चों को मिठाइयां एवं उपहार बांटे।
रक्षाबंधन एवं ओणम के अवसर पर अपने संदेश में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा, "इन त्यौहारों के उत्साह एवं संदेश से हमारे देश के नागरिकों के बीच आपसी भाईचारा तथा एकता को बढ़ावा मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications