अफगानिस्तान में 35 आतंकवादी मारे गए
संयुक्त सुरक्षा बल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, "नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) का एक जवान दक्षिणी अफगानिस्तान में एक आतंकवादी हमले में मारा गया।" मारे गए सैनिक की नागरिकता का खुलाया नहीं किया गया है।
इस वर्ष अब तक आतंकवादियों के खिलाफ लोहा लेते हुए 450 अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की मौत हो चुकी है। मारे गए अधिकांश जवान अमेरिकी हैं।
आईएसएएफ ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपनी संयुक्त कार्रवाई में 35 आतंकवादियों को मार गिराया और हाल के दिनों में हथियार मुहैया कराने वाले कई प्रमुख लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ज्ञात हो कि आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा बलों की कोशिश है कि इससे पहले काबुल प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया जाए।
आईएसएएफ के मुताबिक दक्षिणी प्रांत पाकटिका में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में सात नागरिक घायल हो गए। यह घटना सोमवार की है। नाटो का कहना है कि अफगानिस्त के स्थानीय पुलिस प्रमुख को मारने के लिए यह साजिश रची गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications