आनंद की नागरिकता पर सवाल, सिब्बल ने मांगी माफी (लीड-2)

सिब्बल ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने नागरिकता से जुड़े मुद्दे पर आनंद से माफी मांगी है। सिब्बल ने मौजूदा विवाद के लिए 'प्रक्रिया संबंधी कार्रवाई' को दोषी ठहराया। इस मुद्दे पर हैदराबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी आनंद से क्षमा मांगी है।

विश्व शतरंज चैम्पिनशिप जीतने वाले पहले एशियाई आनंद को मंगलवार को हावर्ड विश्वविद्यालय के मशहूर गणितज्ञ डेविड ममफोर्ड के साथ मानद उपाधि से नवाजना था लेकिन सरकार द्वारा इसके लिए अनुमति नहीं मिलने के कारण इस समारोह को फिलहाल टाल दिया गया है।

आनंद की नागरिकता से जुड़ा विवाद उस समय सामने आया जब डॉक्टरेट की उपाधि देने से पहले मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों ने उनकी नागरिकता जाननी चाही थी। आनंद इन दिनों स्पेन में रहते हैं।

सिब्बल ने पूरे मामले पर अपने मंत्रालय की खाल बचाने का प्रयास करते हुए व्यक्तिगत तौर पर आनंद को फोन किया और माफी मांगी। सिब्बव ने पत्रकारों से कहा, "मैंने व्यक्तिगत तौर पर आनंद को फोन किया। मैंने कहा कि नागरिकता के मुद्दे पर वह अपने विभाग की ओर से उनसे माफी चाहते हैं। जहां तक डॉक्टरेट की मानद उपाधि की बात है तो उनका मंत्रालय मंगलवार शाम को ही उन्हें इससे नवाजना चाहेगा।"

सिब्बल ने कहा कि आनंद ने उनके प्रस्ताव पर खुशी जाहिर की लेकिन साथ ही कहा कि इससे समस्या खड़ी हो सकती है।

बकौल सिब्बल, "आनंद ने कहा कि उपाधि देने से समस्या खड़ी हो सकती है, तब मैंने कहा कि अगर आपको दिक्कत न हो तो हम आपको आज के ही दिन इस उपाधि से नवाजना चाहते हैं।"

सिब्बल ने कहा कि यह स्थिति नौकरशाही प्रक्रिया के दौरान आई है। उन्होंने कहा, "ये प्रक्रिया संबंधी मुद्दे हैं..जब इस मुद्दे पर राष्ट्रपति के सामने प्रस्ताव भेजना होता है तो एक साथ कई नाम भेजे जाते हैं।"

सिब्बल ने कहा कि आनंद ने अपनी उपलब्धियों से एक नहीं बल्कि कई मौकों पर देश का मान बढ़ाया है।

इस मुद्दे पर हैदराबाद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रमुख रजत टंडन ने कहा कि मंगलवार को आनंद को उपाधि नहीं दी जा सकी क्योंकि यह जल्दबाजी में किया जाने वाला काम नहीं है।

टंडन ने कहा, "ऐसे काम जल्दबाजी में नहीं होते। हम आनंद को फिर कभी मानद उपाधि देंगे। हमें इस घटना के लिए उनसे माफी चाहते हैं।"

टंडन ने कहा कि मंगलवार सुबह एचआरडी मंत्रालय ने आनंद की नागरिकता स्पष्ट करने को कहा था। इसे लेकर आनंद के पासपोर्ट की कॉपी मंत्रालय को फैक्स की गई थी।

इससे पहले, आनंद की पत्नी अरुणा ने समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' से बातचीत में कहा, "सिब्बल ने आनंद को व्यक्तिगत तौर पर फोन किया और आश्वस्त किया कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+