सोमालिया में 10 सांसदों सहित 42 की मौत (लीड-1)

कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन अल-शबाब देश की वर्तमान सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष कर रहा है। सेना के लिबास में ये विद्रोही राष्ट्रपति भवन के नजदीक स्थित होटल पोपुलर में घुस गए। इस होटल में एक दर्जन से अधिक सांसद मौजूद थे।

एक पुलिस अधिकारी ने डीपीए को बताया, "हथियारों से लैस तीन विद्रोही होटल में प्रवेश कर गए और उन्होंने 10 सांसदों को मार दिया।"

उन्होंने कहा, "हमारे सैनिकों ने दो विद्रोहियों को मार गिराया जबकि एक ने आत्महत्या कर ली।"

देर सोमवार शेख अली महमूद रेग ने संवाददाताओं को बताया, "मैंने सभी सोमाली मुसलमानों और अल-शबाब के विद्रोहियों को युद्ध छेड़ने को कहा था और मोगादिशू में तैनात सभी ईसाई सैनिकों को मार गिराने को आदेश दिया था।"

स्थानीय बकरा बाजार के राउडा अब्दुल्लाही हेरसी नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "हम शाम को जब बाजार से लौट रहे थे तो भयंकर गोलीबारी हो रही थी। पांच महिलाएं तो घटनास्थल पर ही मारी गईं।"

सरकार ने अल-शबाब की यह कहते हुए आलोचना की कि उसने रमजान के पावन मौके पर भी रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार छोड़े।

मोगादिशू में एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख अली मूसे ने कहा, "हर मिनट मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। अब तक हम 29 शव बरामद कर चुके हैं और 97 घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं।"

खबरों के मुताबिक सोमालियाई विद्रोहियों और सैनिकों के बीच भीषण संघंर्ष अभी भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि अलकायदा से जुड़े शबाब संगठन द्वारा राजधानी के कई जिलों में सेना के बैरकों पर हमला किए जाने के बाद सोमवार दोपहर सैनिकों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+