गिरावट के साथ बंद हुए देश के शेयर बाजार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 97.76 अंकों (0.53 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 18,311.59 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,451.73 के ऊपरी और 18,260.71 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 38.40 अंकों (0.69 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,505.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,547.25 के ऊपरी और 5,488.45 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 55.20 अंकों (0.70 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,831.83 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 67.30 अंकों (0.68 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,900.89 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी के शेयर मूल्य में 0.47 प्रतिशत, एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 0.33 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, धातु और सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्य में 2.62 प्रतिशत, धातु क्षेत्र के शेयर मूल्य में 1.94 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्य में 0.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें भारती एयरटेल (1.64 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.22 प्रतिशत), एसबीआई (0.86 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (0.49 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.43 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें स्टरलाइट इंड्स (-3.97 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स (-3.96 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.07 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (-2.04 प्रतिशत) और हीरो होंडा (-1.71 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1740 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट दर्ज की गई, 1184 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications