तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में मेट्रो सेवा बाधित
मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया,"सुबह लगभग 11.30 बजे केंद्रीय सचिवालय की ओर जा रही एक रेलगाड़ी के पेंटोग्राफ में खराबी आ जाने के कारण वह राजीव चौक पर रूक गई। पेंटोग्राफ ट्रेन में बिजली की आपूर्ति करता है।
अधिकारी ने बताया,"इसके बाद ट्रेनों की आवाजाही रूक गई। रेल सेवा को बहाल करने में लगभग 30 मिनट का वक्त लगा। रेलगाड़ियों के नहीं चलने की वजह से राजीव चौक स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों का जमावड़ा लग गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications