सोमालिया में मुठभेड़ में 40 नागरिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टीवी चैनल अल जजीरा के हवाले से खबर दी है कि इस संघर्ष में मरने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है और 106 लोग घायल हुए हैं।
खबरों के मुताबिक सोमालियाई विद्रोहियों और सैनिकों के बीच भीषण संघंर्ष अभी भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि अलकायदा से जुड़े शहाब संगठन द्वारा राजधानी के कई जिलों में सेना के बैरकों पर हमला किए जाने के बाद सैनिकों और विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ सोमवार दोपहर को शुरू हुई जो रातभर चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications