मुंबई : हीरे चोरी के मामले में इंटरपोल से मांगी गई मदद
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्वैलरी शो के दौरान आने वाले आगंतुकों की सीसीटीवी फुटेज और आव्रजन कार्यालय के आंकड़ों की जांच करने के बाद हीरे की चोरी के मामले का पर्दाफाश किया गया।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच अपराध शाखा कर रही है और इंटरपोल से भी मदद मांगी गई है। दुबई और मेक्सिको में स्थित भारतीय दूतावासों ने दोषियों को वापस लाकर मामला दर्ज करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने बताया कि तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जो मेक्सिको की निवासी है।
पुलिस आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) रामराव पवार के अनुसार यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब सोमवार को शो समाप्त होने के बाद पैकिंग का काम चल रहा था।
पवार ने सोमवार रात को आईएएनएस को बताया, "इजरायली मूल के एक व्यक्ति ने शिकायत की कि दोपहर के समय पांच विदेशी नागरिक प्रदर्शनी देखने आए थे। बाद में एक दंपति ने उनका ध्यान बटाने की कोशिश की और उसी बीच यह घटना हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications