यूट्यूब पर पोर्नोग्राफ़ी

यूट्यूब पर पोर्नोग्राफ़ी
दुनिया भर में वीडियो शेयर करने वाली वेबसाइट यूट्यूब पर अचानक सैकड़ों पॉर्नोग्राफ़ी वीडियो अपलोड कर दिए गए थे.माना जा रहा है कि ये एक सुनियोजित हमला था. यूट्यूब को इसकी जानकारी है और वो इन्हें हटा रहा है.ये वीडियो किशोरों के बीच मशहूर हाना मॉन्टाना और जोनास ब्रदर्स जैसी लोकप्रिय हस्तियों के नाम पर अपलोड की गई थीं.

अपलोड किए गए कुछ वीडियो तो ऐसे थे जो पहले तो बच्चों के वीडियो से शुरु होते थे लेकिन जिनमें बाद में वयस्कों को कामक्रिया में लिप्त दिखाया जाता था.यूट्यूब गूगल की कंपनी है और गूगल का कहना है कि उसे इस मामले का पता है और वो इससे निपटने के उपाय कर रही है.जोनास ब्रदर्स लाइव ऑन स्टेज शीर्षक वाले एक वीडियो में भी पोर्नोग्राफी दिखाई गई थी जिसके कारण उसे देखने वाले संभवत एक बच्चे ने टिप्पणी की है, '' मैं 12 साल का हूं और ये क्या है.''

वीडियो पसंद आए

ये वीडियो जैसे जैसे अपलोड हो रहे थे, कुछ लोग इसे अपने फ़ेवरिट यानि पसंद आनेवाले फ़ोल्डर में डाल रहे थे.हालांकि अपलोड हो रहे वीडियो में से एक में किसी ने यह टिप्पणी लिखी, '' सारे टैग हटा दो.. तुम तो हमें पकड़वा दोगे.'' एक और टिप्पणी थी कि तुम हम सभी को मरवाओगे.इन टिप्पणियों से अंदाजा़ लग सकता है कि यह कार्य कुछ लोगों ने मिलकर किया है.

फ्लौंटी नाम के एक यूज़र के बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने भी कई ऐसे वीडियो अपलोड किए हैं. फ़्लौंटी के प्रोफाइल में उनकी उम्र 21 साल और वो जर्मनी के दिखते हैं.फ्लौंटी ने बीबीसी से कहा, '' मैंने ऐसा किया क्योंकि यूट्यूब लगातार संगीत के वीडियो हटाता रहता है. यह 4चैन के आक्रमण का हिस्सा है.''

यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसे वीडियो का बच्चों पर बुरा असर नहीं पड़ेगा तो फ्लौंटी का कहना था कि बच्चे इंटरनेट पर गंदी चीज़ें खोज ही लेते हैं.गूगल के प्रवक्ता स्कॉट रुबिन ने बीबीसी से कहा, '' हमें यूट्यूब पर पोर्नोग्राफिक वीडियो अपलोड किए जाने के बारे में पता है और हम इन्हें हटा रहे हैं.''रुबिन ने कहा कि अगर उन्हें ये पता चलता है कि किसी विशेष अकाउंट के ज़रिए यूट्यूब पर इस तरह का हमला किया गया है तो उस अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा.यूट्यूब दुनिया की जानीमानी वेबसाइट है और अगर आपके पास यूट्यूब अकाउंट है तो आप इस पर कोई भी वीडियो अपलोड कर सकते हैं.यूट्यूब पर पर बिना पैसे के कोई भी व्यक्ति अकाउंट खोल सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+