कश्मीर में आतंकवादियों ने 3 की हत्या की

पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगों में 40 वर्षीया एक महिला, उसकी 19 वर्षीया बेटी और समाज कल्याण विभाग का एक कर्मचारी शामिल है। पुलिस के मुताबिक हिजबुल के आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के डामाल हंजीपोरा गांव के निवासी मोहम्मद हुसैन गोरसी के घर में घुसकर उनकी पत्नी शकीला (40) और बेटी जरीना (19) की हत्या कर दी। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकवादी संगठन ने ही इन घटनाओं को अंजाम दिया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बंदूकधारी घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे।" इसी तरह की एक अन्य घटना में हिजबुल के बंदूकधारी पुलवामा जिले के चाकूरा शहर के गुलाम नबी वानी के घर में घुस गए और उनके दामाद गुलाम मोहम्मद बट्ट की हत्या कर दी। बट्ट समाज कल्याण विभाग में कार्यरत थे।












Click it and Unblock the Notifications