उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 10 हुई
भुवनेश्वर। उड़ीसा के भुवनेश्वर में सोमवार तड़के स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो जाने के बाद जुलाई महीने से एच1 एन1 वायरस से मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई।
राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, "स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में हुई।" भुवनेश्वर में रविवार को कम से कम तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। गत जुलाई से अब तक 62 लोगों में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, "विभिन्न अस्पतालों में 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।"












Click it and Unblock the Notifications