घाघरा-शारदा की बाढ़ में डूबे बहराइच, गोंडा, बस्ती...

लखनऊ। नेपाल और उत्तराखण्ड में हो रही मूसलाधार बारिश से लबालब भरी नदियों का पानी उत्तर प्रदेश में सैलाब ला रहा है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही शारदा और घाघरा नदियों का पानी सैकड़ों गांवों में प्रवेश कर गया है। कुछ स्थानों पर पटरियां भी पानी में डूब गई हैं। उत्तराखण्ड स्थित बनबसा बैराज से भारी मात्री में पानी छोड़े जाने और नेपाली नदियों में जलस्तर बढ़ने से शारदा और घाघरा में उफान आ गया है जिससे कई जिले प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, सीतापुर, बस्ती और बाराबंकी जिलों के निचले इलाकों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।

बाढ़ से हालत खराब

बहराइच के अपर जिलाधिकारी (वित्त) के मुताबिक कैसरगंज और महसी तहसील के करीब 60-70 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों को नावों और मोटरबोटों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की एक कंपनी को लगाया गया है। 20 नावें और 10 मोटरबोट राहत कार्य के लिए लगाई गई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक करीब पांच हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बहराइच के आदमपुर-रेवली तटबंध पर लगातार हो रहे कटान से लोगों में दहशत हो गई है। बहराइच के साथ-साथ बाराबंकी और गोंडा में भी घाघरा नदी से तबाही का संकट मंडरा रहा है। बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। रामनगर तहसील के करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गोंडा के तरबगंज और नवाबगंज तहसीलों के करीब 15 गांव घाघरा नदी से प्रभावित हुए हैं। यहां घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। गोंडा-मौलानी रेलखण्ड पर कई स्थानों पर बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। लखीमपुर खीरी के 25 गांवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। उधर, फरुर्खाबाद, मेरठ और एटा में गंगा नदी का जलस्तर खतरे ने निशान के निकट पहुंच गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सिद्धार्थनगर में राप्ती, अयोध्या में सरयू, बस्ती में घाघरा और पीलीभीत में शारदा का जलस्तर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज बारिश हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+