फिलीपींस : बर्खास्त पुलिस अधिकारी ने पर्यटकों को बंधक बनाया
मनीला। फिलीपींस में एक बर्खास्त पुलिस अधिकारी ने सोमवार को एक बस पर कब्जा कर लिया। बस में 20 से अधिक चीनी पर्यटक सवार हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध अपहर्ता रोलैंडो डेल रोजारियो मेंडोसा अपनी बर्खास्तगी के फैसले की समीक्षा किए जाने और नौकरी बहाल करने की मांग कर रहा है। उसे जनवरी में पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया था।
मेंडोसा ने जिन पर्यटकों को राइफल की नोक पर बंदी बनाया है उनमें बच्चे भी शामिल हैं। बस के चालक, एक फोटोग्राफर और एक टूर ऑपरेटर को भी बंधक बनाया गया है। मनीला शहर के पुलिस प्रमुख ने कहा कि बंधक बनाने के 3 घंटे बाद 3 बच्चों सहित 7 चीनी पर्यटकों को मुक्त कर दिया गया।
हथियार बंद पुलिसकर्मियों ने बस को चारों ओर से घेर रखा है। जबरन वसूली और उत्पीड़न का दोषी पाए जाने के बाद मेंडोसा को जनवरी में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसने इसके खिलाफ एक अपील दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications