कश्मीर में 3 की हत्या
पुलिस ने बताया कि मारे गए लोगोंे में 40 वर्षीया एक महिला, उसकी 19 वर्षीया बेटी और एक समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक बंदूकधारियों ने कुलगाम जिले के डामाल हंजीपोरा गांव के निवासी मोहम्मद हुसैन गोरसी के घर में घुसकर उनकी पत्नी शकीला (40) और बेटी जरीना (19) की हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बंदूकधारी घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में सफल रहे।"
इसी तरह की एक अन्य घटना में कुछ बंदूकधारी पुलवामा जिले के चाकूरा शहर के गुलाम नबी वानी के घर में घुस गए और उनके दामाद गुलाम मोहम्मद बट्ट की हत्या कर दी। बट्ट समाज कल्याण विभाग में कार्यरत थे।
तीनों नागरिकों की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने कहा कि किसी आतंकवादी या हमलावार संगठन ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications