हैदराबाद में 10 अफ्रीकी गिरफ्तार
पुलिस ने इससे पहले इस महीने दो नाइजीरियाई को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 10 नाइजीरियाई नागरिकों के घरों पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लिया। उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए।
पुलिस के मुताबिक छापेमारी हुमायूं नगर, मेहदीपत्तनम और टोली चौकी इलाकों में की गई। पुलिस ने विदेशियों के पासपोर्टों एवं वीजा के सत्यापन का अभियान भी चलाया है। पकड़े गए अफ्रीकी नागरिकों में अधिकांश छात्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications