दौरा करने के बदले भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कराएं : मायावती

लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रदर्शनरत किसानों के बीच राहुल गांधी के दौरे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को राजनेताओं से कहा कि यदि किसानों के कल्याण में रुचि है तो संकटग्रस्त स्थल का दौरा करने के बदले भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कराएं।

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मायावती ने कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह द्वारा पढ़े गए एक बयान में कहा है, "जो राजनेता मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के लिए अलीगढ़ का दौरा करने में मशगूल हैं, वे यदि वाकई में किसानों की बेहतरी में रुचि रखते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार से मांग करनी चाहिए कि वह 1894 के भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन करे।"

ज्ञात हो कि अलीगढ़ में किसान 165 किलोमीटर लंबे नोएडा-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की गई अपनी जमीन का अधिक मुआवजा मांग रहे हैं। इस इलाके में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर 14 अगस्त को पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में दो किसानों और एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी।

मायावती की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि किसानों और सरकार के बीच एक औपचारिक लिखित करार के बगैर कोई भूमि अधिग्रहित नहीं की जाएगी।

कुशीनगर में किसानों की सहमति के बगैर अधिग्रहित की गई जमीन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "यदि किसान यह महसूस करते हैं कि उन्होंने कच्चा सौदा कर लिया है, या जहां कोई लिखित करार नहीं हो पाया है, तो किसान अपनी जमीन वापस लेने के लिए स्वतंत्र हैं।" कुशीनगर में सरकार ने बौद्ध पर्यटकों की सुविधा के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रस्ताव किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+