अलकायदा ने स्पैनिश बंधकों को मुक्त किया
नौआकशॉट (मॉरिटानिया), 22 अगस्त (आईएएनएस)। अलकायदा ने दो स्पैनिश बंधकों को रविवार को रिहा कर दिया। अलकायदा ने इन बंधकों को आठ महीने पहले माली में अगवा किया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्थानीय सूत्रों और क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क अल-अरबिया ने खबर दी है कि रॉक्यू पास्कल और अलबर्ट विलाल्टा बामैको की राजधानी मिलान के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंधकों की रिहाई एक आतंकी को रिहा करने के लिए हुए सौदे के बाद संभव हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications