कश्मीरी सिखों को धमकी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सिखों को धमकी भरे गुमनाम पत्र दिए जाने के खिलाफ दिल्ली में अकाली दल के एक धड़े ने रविवार को प्रदर्शन किया।

कश्मीरी सिखों को भेजे गए गुमनाम पत्र में कहा गया है कि वे इस्लाम धर्म स्वीकार करें, वरना खतरनाक परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

राष्ट्रीय अकाली दल (नाड) के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा, "सरकार का ध्यान इस समय राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर है। हमें आशंका है कि आतंकवाद के चलते हम कश्मीर को कहीं खो न दें।"

लगभग 200 प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लिए हुए कश्मीर घाटी में सिखों एवं हिंदुओं की सुरक्षा की मांग कर रहे थे, जबकि कुछ ने पाकिस्तान को आतंकवादी गतिविधियां बंद करने की चेतावनी दी।

एक प्रदर्शनकारी रणजीत सिंह (26) ने कहा, "घाटी में धारा 370 रद्द की जानी चाहिए और सशस्त्र बलों को और अधिक अधिकार दिए जाने चाहिए। घाटी में हिंसा की सभी घटनाएं इसलिए हो रही हैं, क्योंकि सशस्त्र बलों के हाथ बंधे हुए हैं।"

प्रदर्शनकारियों ने बाद में रैली की और पाकिस्तान का झंडा जलाया तथा उसके विरुद्ध नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि कश्मीर में सिखों को धमकी दिए जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में काफी हंगामा हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+