उद्योगपति मित्तल ने राजस्थान में निवेश की इच्छा जताई

जयपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। स्टील किंग एवं प्रवासी राजस्थानी एल.एन. मित्तल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हाल ही लंदन मुलाकात के समय किए गए अपने वादे को फिर से दोहराते हुए राजस्थान में निवेश की इच्छा जताई है।

गहलोत के साथ शनिवार को अपनी भेंट के दौरान मित्तल ने बताया कि वह एलएनएमआईआईटी को बिट्स पिलानी के स्तर पर बढ़ाना चाहेंगे। इसके लिए उन्होंने अपने निदेशक मंडल की बैठक में करीब 30-35 करोड़ रुपये खर्च कर विस्तार करने का फैसला कर लिया है।

इस योजना के तहत अनुसंधान करने की आवश्यकता को देखते हुए नई फैकल्टियां शुरू की जाएंगी और जरूरत के मुताबिक करीब 60-70 विशेषज्ञों की नियुक्तियां भी की जाएंगी। संस्थान में पहले सिर्फ 10 प्रतिशत छात्राएं ही थीं, लेकिन अब उनकी संख्या 25 प्रतिशत तक बढ़ जाने के कारण एक अतिरिक्त हॉस्टल बनाने का फैसला भी किया गया है।

गहलोत से मित्तल ने लंदन में हुई मुलाकात के दौरान अपनी माटी से प्रेम दर्शाते हुए एलएनएमआईआईटी के विस्तार करने की इच्छा व्यक्त करने के साथ प्रदेश में कुछ और निवेश करने का भरोसा दिलाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+