पंचायतों में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग जरूरी : जोशी

उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य की 9184 ग्राम पंचायतों तथा सभी पंचायत समितियों में राजीव गांधी सेवा केन्द्र आरम्भ किए गए हैं। इन केन्द्रों को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़कर आई.टी. इनेबल्ड सेवाएं पंचायतों के माध्यम से उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

यहां राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद के जयपुर केन्द्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में जोशी ने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महात्मा गांधी नरेगा सहित नई योजनाओं के आने से अलग तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान नरेगा और अन्य योजनाओं में नवाचारों को मूर्त रूप देने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बदल रही विधाओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। इस दृष्टि से इस केन्द्र का विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण से राजस्थान के विकास में पंचायतों की प्रभावी भूमिका होगी और वे जनता की बेहतर तरीके से सेवा कर सकेंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी तथा राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भरत सिंह ने महात्मा गांधी नरेगा और ग्रामीण विकास से संबंधित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। समारोह के बाद उन्होंने संस्थान परिसर में पौधारोपण भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+