छत्तीसगढ़ में विधायक का निधन
रायपुर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक की यहां रविवार को हृदयाघात के कारण निधन हो गया।
मदन लाल साहू (47) दुर्ग जिले के संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से दिसंबर 2008 के चुनाव में विजयी हुए थे। वह अपने आवास पर अचानक गिर पड़े और उन्हें रामकृष्ण केयर हास्पीटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "रायपुर में पार्टी के राज्य मुख्यालय में शाम को राज्य की कार्यकारी बैठक चल रही थी। उसी दौरान उन्होंने सीने में दर्द महसूस किया। उसके बाद वह विधायक आराम गृह चले गए, वहां वह गिर पड़े। उसके बाद वहां से उन्हें रामकृष्ण केयर हास्पीटल जे जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
साहू का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पुस्तैनी गांव, दुर्ग जिले के अरमरीकला में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications