बैंक व बीमा कर्मचारियों का 7 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव विश्वास उतागी ने यहां एक बयान में सोमवार को कहा, "यह हड़ताल महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश, श्रम कानूनों के उल्लंघन और असंगठित क्षेत्र की हिफाजत जैसे आम जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों के विरोध में की जा रही है।"
उतागी ने कहा कि हड़ताल के पहले सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मजदूर संगठनों का एक सम्मेलन 30 अगस्त को मुंबई में बुलाया जाएगा और हड़ताल की रणनीति तय की जाएगी।
सम्मेलन को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के संजीवा रेड्डी (सांसद) और आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव गुरुदास दासगुप्ता (सांसद) संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य लोग भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications