दिल्ली में मूसलाधार बारिश, जाम से मुसाफिर बेहाल

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया और यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। जलभराव के कारण कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईओवर, अंधेरिया मोड़, मुनीरका, लक्ष्मीनगर, आश्रम चौक पर जलभराव की वजह से यातायात जाम लग गया जिससे गाड़ियां चीटियों की गति से चल रहीं थीं।

इसके अलावा महरौली-बदपुर रोड, मथुरा रोड के साथ ही दिल्ली को गुड़गांव से जोड़ने वाले एनएच 8 पर भी यातायात जाम रहा।

राम सिंह नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने कहा, "पालम से मोतीबाग जाने में घंटा भर लग गया जबकि इस फासले को तय करने में आधा घंटा लगता है।"

दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया, "बारिश की वजह से गड्ढे और सडकें पानी से भर गई हैं।"

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि शहर के कुछ इलाकों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।

गौरतलब है कि शहर में अब तक इस मानसून सत्र में कुल 645.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो औसत से 32 फीसदी अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+