उत्तराखण्ड में बारिश, केदारनाथ, बदरीनाथ यात्रा रुकी
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा तथा सूबे की अधिकांश जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
इधर, हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है जिससे आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिली है। जिलाधिकारी आर.मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि गंगा का पानी खतरे के निशान से नीचे चला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications