दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 1 की मौत, 40 नए मामले
स्वाइन फ्लू मामले के मुख्य अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रविवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई।"
उन्होंने कहा कि मौत की इस घटना के साथ ही स्वाइन फ्लू से अब तक 21 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 13 शहरवासी तथा 13 बाहरी मरीज शामिल हैं। स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 621 हो गई है।
भट्टाचार्य ने कहा, "हम लोगों का सलाह दे रहे हैं वे घबराए नहीं। उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए और ठंड लगे तो डॉक्टर को तत्काल दिखाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications