भारत आ रहे हैं अफगानिस्तान के विदेश मंत्री
रसूल मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे और काबुल में एक महीने पूर्व हुए एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन द्वारा प्रस्तुत की गई तालिबान से मेलमिलाप की योजना को लेकर अफगानिस्तान में पैदा हुई परिस्थिति से उन्हें अवगत कराएंगे।
रसूल, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा के साथ बुधवार को शिष्टमंडल स्तर की बातचीत करेंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि कृष्णा, बातचीत के दौरान रसूल को इस बात से अवगत करा सकते हैं कि इस तरह के मेलमिलाप की प्रक्रिया भारत की चिंताओं में शामिल होगा, क्योंकि इस की लगातार खुफिया सूचना मिल रही है कि पाकिस्तान द्वारा वित्त पोषित हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन अफगानिस्तान में भारतीय संपत्तियों पर हमले की योजना बना रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष अफगानिस्तान में पेशेवर और पुनर्निर्माण की गतिविधियों में जुटे लगभग 4,000 भारतीयों की सुरक्षा पर भी चर्चा करेंगे।
विकिलीक्स के खुलासे के बाद किसी अफगानी मंत्री का पहली बार भारत दौरा हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications