उप्र में इमारत में आग से हड़कंप
आग शहर के कोतवाली (शहर) इलाके के भीड़भाड़ वाले अंटा बाजार के एक इमारत में मौजूद राइट कॉन्सेप्ट मार्केटिंग (आरसीएम) कंपनी के गोदाम में लगी।
कोतवाली प्रभारी जे.के.वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आग बुझ्झाने के काम में आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को लगाया गया।
वर्मा ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है शार्ट सíकट के चलते आग लगी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त गोदाम में कोई मौजूद नहीं था। इमारत के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक गोदाम का लगभग सारा सामान आग में जलकर खाक हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications