यमन में अलकायदा के 7 आतंकवादी ढेर
सना , 23 अगस्त (आईएएनएस)। यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान में सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई एक मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा के सात सदस्य मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यमन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार को लोदार शहर में अलकायदा के आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने पर दबिश दी गई थी। दबिश के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में सात आतंकवादी मारे गए। शुक्रवार से ही अब तक 12 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक अबयान के सुरक्षा निदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल रज्जाक अल-मारवानी ने बताया कि सुरक्षाबलों को लोदार शहर के कुछ घरों आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
सुरक्षाबलों और आतंवादियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार से ही चल रही है। अबयान प्रांत को अलकायदा का प्रमुख गढ़ माना जाता है, जहां पर इस आतंकवादी संगठन द्वारा इस वर्ष की शुरुआत में कई घातक हमले किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications