राष्ट्रमंडल खेल : शीला ने कहा, आरोप-प्रत्यारोपों में न उलझे विपक्ष (लीड-1)
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार मल्होत्रा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में शीला ने कहा, "हमें खुद पर भरोसा होना चाहिए। हमारी तैयारी अच्छा चल रही है।"
"ऐसे में हमें आरोपों-प्रत्यारोपों के खेल से बाहर निकलना चाहिए, नहीं तो हम 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले आयोजन को सफल नहीं बना सकेंगे।"
मल्होत्रा ने कहा कि बारिश से दिल्ली भर में सड़कों पर व उसके पानी इकट्ठा हो जा रहा है, डेंगू महामारी की तरह फैल रहा है और स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब समस्याओं को देखते हुए लगता है कि हम राष्ट्रमंडल खेलों का सफल आयोजन नहीं कर सकेंगे।
उन्होंने दिल्ली सरकार पर डेंगू के बढ़ते खतरे को गंभरता से नहीं लेने का भी आरोप लगाया।
मल्होत्रा के आरोपों का जवाब देते हुए शीला ने कहा, "1.6 करोड़ की आबादी वाले दिल्ली में 350-375 डेंगू के मामले कोई बहुत ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद सरकार इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।"
बाद में पत्रकारों से चर्चा में शीला ने कहा कि इस साल औसतन बहुत अधिक बारिश हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद सरकार वर्तमान परेशानियों व समस्याओं का हल निकाल लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications