'अगवा पनामाई पोत पर 6 भारतीय भी सवार'
पोत परिवहन महानिदेशालय (डीजीएस) के अनुसार सोमाली लुटेरों ने दो अगस्त को 'एमवी सुएज' को अगवा कर लिया था।
उसके बाद पोत ने मदद की पुकार लगाई थी, लेकिन जब तक नौसेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंचा, लुटेरों ने उसके पहले ही पोत पर नियंत्रण कर लिया था।
पोत पर सीमेंट लदा हुआ था और वह कराची से एरिट्रीया स्थित मासावा बंदरगाह के लिए जा रहा था। एरिट्रीया पूर्वी अफ्रीकी तट पर स्थित है।
मिस्र में सुएज की रेड सी नेविगेशन कंपनी के पोत प्रबंधक ने डीजीएस को सूचना दी है कि घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। इस बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है कि चालक दल के 22 सदस्य किस स्थिति में हैं। इसमें छह भारतीय भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications