पुलिस अधिकारी ने की खुदकुशी
पुलिस के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) दामोदर प्रसाद सिंह ने अपनी ही रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सुबह जब दामोदर के घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुाला तो पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर से उनका शव बरामद किया गया।
झाझा के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कुंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दामोद मनेर के रहने वाले बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications