फर्जी नेपाली पासपोर्ट के साथ 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार
लखनऊ, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर सोमवार को पांच बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी नेपाली पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार पांचों बांग्लादेशी सऊदी अरब से आने वाली ओमान एयरवेज की उड़ान से लखनऊ पहुंचे थे।
लखनऊ के सरोजनीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया प्रारंभिक पूछताछ में पांचों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के नागरिक हैं और नेपाल से फर्जी नाम पते से उन्होंने ये पासपोर्ट बनवाए थे।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये हसन, कमाल, सुरुश, मुक्तड़ और सोहित बांग्लादेश के चटगांव, किशुनगंज और फैनी जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बांग्लादेशियों ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), खुफिया विभाग और जिला पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications