अनशन तोड़ने को राजी हुए प्रोफेसर अग्रवाल

प्रोफेसर अग्रवाल के एक करीबी ने आईएएनएस को बताया, "प्रोफेसर अग्रवाल अनशन तोड़ने को राजी हो गए हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने उनकी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है।"

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण जयराम रमेश ने हरिद्वार के मातृ सदन जाकर प्रोफेसर अग्रवाल से मुलाकात की थी और उनसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। हालांकि अग्रवाल ने रविवार को यह कहते हुए अनशन खत्म करने से इंकार कर दिया था कि जब तक कि उनकी मांगों पर अमल के मद्देनजर सरकारी आदेश प्राप्त नहीं हो जाते तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

प्रो़ अग्रवाल की मांगों में गंगा पर बन रही केंद्र सरकार की लोहारी नागपाला जल विद्युत परियोजना के अलावा गंगा पर बन रही अन्य सभी प्रस्तावित परियोजनाओं पर भी तत्काल रोक लगाना प्रमुख है।

गौरतलब है कि कुंभ के दौरान संतों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने लोहारी नागपाला जल विद्युत परियोजना को बंद करने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर अमल नहीं किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+