जगन ने कांग्रेस नेतृत्व को दरकिनार कर यात्रा शुरू की

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी के बेटे और सांसद वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस नेतृत्व को दरकिनार कर कडप्पा जिले में सोमवार को अपनी ओडार्पू यात्रा शुरू कर दी। उनकी ओडार्पू यात्रा का यह तीसरा चरण है। जगनमोहन ने अपने इदुपुलापाया पारिवारिक एस्टेट में अपने पिता की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र में अपना रोड शो शुरू किया।

जगन ने मुख्यमंत्री के.रोसैया या पार्टी नेतृत्व पर कोई हमला नहीं बोला। उन्होंने पुलिवेदुला कस्बे में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी जानते हैं कि राज्य में आज क्या कुछ हो रहा है।" जगन ने वाईएसआर की एक मूर्ति का अनावरण किया, कुछ रोड शो किया और उन परिवारों को सांत्वना दिया, जिनके प्रियजनों ने उनके पिता की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद सदमें में अपने प्राण त्याग दिए थे।

दो दिनों की अपनी इस यात्रा के दौरान जगन उस विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों का दौरा करेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व फिलहाल उनकी मां विजयालक्ष्मी कर रही हैं। जगन की इस छोटी यात्रा को प्रकाशम जिले में तीन सितंबर से शुरू होने वाली मुख्य यात्रा की प्रस्तावना के रूप में देखा जा रहा है। इसके एक दिन पहले अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर वह तिरुपति कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे।

जगन खेमा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की उस चेतावनी से बेखबर है, जिसमें कहा गया है कि या तो यात्रा स्थगित करें या अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व दो सितंबर के बाद जगन के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+