बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़े नीलाम करेंगे गिलानी

इस्लामाबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने कपड़ों की नीलामी करेंगे।

समाचार पत्र 'जंग' के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रसिद्ध स्तंभकार अयाज आमिर ने अपने एक लेख में प्रधानमंत्री को अपने डिजायनर पोशाकें नीलाम करने के सुझाव दिए थे। जिसके बाद गिलानी ने यह बात कही है।

नेशनल असेंबली के सदस्य अयाज ने सुझाव दिया है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अपने कपड़े पर खर्च किए जाने वाले धन को उन्हें बाढ़ पीड़ितों के लिए खर्च करने चाहिए।

पोशक नीलामी को लेकर पूछे गए सवाल पर गिलानी ने कहा कि अगर अयाज खरीदार तलाश कर लाएं तो वह जरूर अपने कपड़े बेच देंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनके कपड़ों की बोली लगाने के लिए तैयार है, तो वह पीड़ितों की मदद के लिए अपने कपड़े नीलाम कर देंगे।

गौरतलब है कि गिलानी की छवि एक साफ सुथरे और संयमित कपड़े पहनने वाले राजनीतिज्ञ की है। जब उन्हें प्रधानमंत्री के लिए चुना गया था, तो देशभर में उनके पहनावे और सूट को लेकर चर्चाएं गर्म रहीं थीं। कहा जाता है कि गिलानी जो कपड़े एक बार पहने लेते हैं, उसे दोबारा नहीं पहनते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+