इजरायल में नया सेना प्रमुख नामांकित
जेरूसलम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मेजर जनरल योआव गलांट को इजरायली सेना का नया प्रमुख नामित किया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मौजूदा सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल गाबी आश्केनाजी अगले साल फरवरी में पदभार छोड़ देंगे। गलांट फिलहाल इजरायली रक्षा बल की दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
रक्षा मंत्री एहुद बराक ने रविवार को गलांट के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फैसले पर कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। 52 साल के गलांट इजरायल के 20वें सेना प्रमुख होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications